आपको पता है कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते है? कंप्यूटर को हिंदी में हमलोग संगणक कहते है| आज हम आपको बताएँगे की कंप्यूटर क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं| कंप्यूटर एक उपकरण है जो हमारे जीवन में बहुत असर डाला है| आज के युग में कंप्यूटर के बिना कुछ भी संभव नहीं है| अगर कंप्यूटर नहीं होता तो हमारे देश की तरक्की इतनी तेजी से नहीं होता|
कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जो काफी तेज गति से काम करता है| यह बहुत ही तेज गति से गणनायें करती है| आप बहुत ही काम समय में करोड़ो गणनायें कर सकते है और ये सब कंप्यूटर के प्रोसेसर की मदद से संभव हो सका है| कंप्यूटर के प्रोसेसर को हर्ट्ज़ में मापा जाता है|
![]() |
कंप्यूटर और इसके महत्व |
आधुनिक शिक्षा में कंप्यूटर का योगदान यह तो हमसबको पता है कि आधुनिक शिक्षा के दौर में कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है | आज-कल लगभग सभी शिक्षण संसथान कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं | विद्यार्थी कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और लगभग हर संस्थान में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तको का स्थान ले लिया है | अब तो छोटे क्लास के बच्चों को भी कंप्यूटर के बारे में पढ़ाया और बताया जाता है जिससे बच्चों की जानकारी तेजी से बढ़ रही है |

शिक्षा में कंप्यूटर के महत्व
बैंकिंग सेक्टर में कंप्यूटर का योगदान बैंकिंग सेक्टर में जब से कंप्यूटर का पुयोग होने लगा है तबसे कंप्यूटर ने बैंकिंग सेक्टर में बहुत ही प्रभाव डाला है| जब हमलोग पहले बैंकों में जाते थें तो बैंको काफी ज़्यादा भीड़ होती थी परन्तु जब से बैंको में कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है तब से बैंकों के काम आसान हो गए है और भीड़ भी कम होने लगी है क्योंकि अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है | पैसे निकलने के लिए लोग ए टी म का उपयोग करते हैं और पास बुक में एंट्री भी कंप्यूटर के द्वारा होता है | अगर आपको दूर किसी अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को पैसे भेजने हो तो आप वो भी कर सकते है | घर बैठे ही आप दूसरे लोगों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं | ये सब सुबिधायें आज के ज़माने में कंप्यूटर के कारण ही संभव हो पाया है।

बैंकिंग में कंप्यूटर के महत्व
चिकित्सा सेक्टर में कंप्यूटर का योगदान चिकित्सा सेक्टर में भी कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है | हमलोग देखते हैं कि कोई भी हॉस्पिटल चाहे छोटा हो या बड़ा सभी हॉस्पिटलों में कम्प्यूटरों का प्रयोग किया जाता है। आजकल कंप्यूटर की मदद से शरीर के अंदर के रोगों के बारे में पता लगाया जाता है और इलाज़ के लिए भी कंप्यूटर का विस्तृत रूप से प्रयोग किया जाता है। कंप्यूटर के सहयोग से बहुत सारे टेस्ट संभव हो सका है | आज के युग में डॉक्टर कंप्यूटर के मदद से बिमारियों के बारे में पता लगते और उनके इलाज़ भी करते है।

चिकित्सा में कंप्यूटर के महत्व
रक्षा सेक्टर में कंप्यूटर का योगदान जैसे अलग-अलग सेक्टर में कंप्यूटर का उपयोग होता है वैसे ही आजकल रक्षा के क्षेत्र में भी इसका उपयोग हो रहा है | रक्षा अनुसन्धान में मिसाइलों के संचालन तथा उसका नियंत्रण कंप्यूटर के मदद से किया जाता है | सेना बॉर्डर की सुरक्षा के लिए राडार का इस्तेमाल करते हैं जिसमे भी कंप्यूटर का उपयोग होता है |
आज का युग कंप्यूटर का युग है और कंप्यूटर के बिना कुछ भी संभव नहीं है | हमलोगों को आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर अत्यंत आवश्यक है और लगभग हर कोई किसी न किसी तरह से कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है |
(Computer aur iske mahattav | कंप्यूटर और इसके महत्व | Importance of the Computer in Hindi)
(Computer aur iske mahattav | कंप्यूटर और इसके महत्व | Importance of the Computer in Hindi)
No comments:
Post a Comment